katniLatestमध्यप्रदेश

ब्यौहारी में NIA की जांच! झारखंड ब्लास्ट मामले के तार जुड़े कटनी और शहडोल से ?

NIA झारखंड में हुए एक नक्सली हमले की जांच में रांची की एनआइए NIA टीम ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले कटनी में एक आरोपित की तलाश करने के बाद आज एनआइए शाम को शहडोल जिले के ब्यौहारी कस्बे में पहुंची। यहां एनआइए ब्लास्ट में इस्तेमाल हुए विस्फोटक सामग्री और विक्रय करने वाले व्यापारी की तलाश में जुटी रही।

उधर इस मामले में कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने आज कटनी में NIA की टीम पहुंचने की जानकारी होने से इंकार किया है। अलबत्ता कुछ माह पूर्व कटनी से एक पारदी के पकड़े जाने की बात कही। श्री जैन के मुताबिक सम्भव है इसी जांच में आज एनआईए ब्यौहारी पहुंची हो।

उधर शहडोल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम तक रांची की एनआइए के हाथ ब्यौहारी में खाली रहे। स्थानीय पुलिस की मदद से वो एक पटाखा व्यापारी की तलाश में जगह-जगह छापामारी में जुटे रहे।

उसने पूछताछ के दौरान बताया है कि आइडी ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाली विस्‍फोटक सामग्री का कुछ हिस्सा उसने ब्यौहारी से भी खरीदा था। जांच के इन्ही बिंदुओं के आधार पर एनआइए की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। एनआइए रांची के एसपी डा. शैलेंद्र मिश्रा ने पत्र लिखकर शहडोल पुलिस से इस संबंध में मदद मांगी थी कि उनकी टीम जब वहां पहुंचे तो स्थानीय पुलिस उन्हें सहायता प्रदान करें। जिसके बाद एनआइए की टीम भरत मीणा के नेतृत्व में शहडोल पहुंची।

टोकला में हुआ था आइडी ब्लास्ट : 

झारखंड के रांची जिला अंतर्गत टोकला चाईबासा रेस्ट सिंघबम क्षेत्र में 24 मार्च को एक बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी तो वहीं कई गंभीर रूप से घायल थे। एनआइए की टीम इसी मामले में जांच करते हुए मध्यप्रदेश में दबिश दे रही है।

विस्फोटक सामग्री की सप्लाई : 

बताया जा रहा है कि झारखंड में जो बम ब्लास्ट हुआ था उसमें इस्तेमाल की गई विस्‍फोटक सामग्री मध्यप्रदेश से आई थी। इस बात का खुलासा रांची की एनआइए टीम की जांच में हुआ है। कटनी में इस बात का सुराग मिलते ही टीम ब्यौहारी पहुंचकर विस्फोटक सामग्री की बिक्री करने वाले व्यापारी की तलाश में जुट गई है।

Back to top button