बॉम्बे HC ने शिवसेना के मंत्री को दिया झटका, रद्द की …
औरंगाबाद। महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के कोटे से मंत्री अर्जुन खोटक को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान विधायक खोटकर की सदस्यता रद्द कर दी है।
खोटकर जालना विधानसभा सीट से विधायक हैं और मौजूदा भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में टेक्सटाइल, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच के जस्टिस टीवी नालावाडे ने याचिकाकर्ता कैलाश गोरंत्यल की याचिका पर अपना फैसला सुनाया। गोरंत्यल ने अपनी याचिका में दावा किया है कि खोटकर ने नामांकन की समय सीमा खत्म होने के बाद पर्चा दाखिल किया था। उन्होंने अदालत से खुद को जालना से विजेता घोषित करने की मांग भी की।
याचिकाकर्ता कैलाश ने कांग्रेस की टिकट पर खोटकर के खिलाफ चुनाव लड़ा था।