बेबी बंप के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं सानिया मिर्जा, सिंपल सलवार कुर्ते के साथ पहने फ्लेट स्लीपर

मुंबई: टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हमेशा अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटौरने वाली सानिया सलवार-कुर्ता पहने हुए सिंपल लुक में नजर आईं।
2018 6image 17 34 278812998gf ll

उनके लुक को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आखें खुली की खुली रह गई। तस्वीरों में सानिया का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।

दरअसल, पिछले दिनों खुद के प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की थी। इसके बाद उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

वहीं सलवार और कुर्ते के साथ उन्होंने फ्लेट स्लीपर पहने थे।

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सानिया प्रेग्नेंसी के दौरान अपना खास ख्याल रख रही हैं।

योग द‍िवस के मौके पर भी उन्होंने योगा करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी।

बता दें कि साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी।

वहीं शादी के 8 साल बाद सानिया और शोएब की यह पहली संतान होगी।

Exit mobile version