Entertainmentमनोरंजन

बेटी सारा के साथ किसी ने की बदतमीजी तो मुंह पर मारूंगा पंच : सैफ अली खान

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में मीटू मूवमेंट पर बात की। जब सैफ से पूछा गया कि अगर कोई उनकी बेटी सारा के साथ बदसलूकी करने की कोशिश करे तो उनका रिएक्शन क्या होगा? इसके जवाब में सैफ ने कहा कि वो उसे पंच करेंगे।

saif ft

सैफ ने कहा, ‘मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं महिलाओं का सम्मान इसलिए करता हूं क्योंकि मेरे परिवार में बहुत सारी महिलाएं हैं। बल्कि मैं ये कहना चाहता हूं कि हर एक जिंदगी में पत्नी, बहन, मां और बेटी होती है, ऐसे में किसी भी महिला को इस तरह से ट्रीट कैसे किया जा सकता है। मैंने ज्यादा नहीं सुना लेकिन ये बहुत दुखद है कि लोग मासूम यंग लड़कियों का शोषण करते हैं जो काम की तलाश में आईं होती हैं।’

सारा को लेकर सैफ ने कहा, अगर किसी ने मेरी बेटी से कहा कि मुझे आकर मड आयलैंड पर मिलो, तो मैं उसके साथ जाउंगा और मुंह पर पंच करूंगा। अगर सारा ने मुझे बताया कि किसी ने उसे कुछ कहा है तो मैं उससे कोर्ट में बात करूंगा। मैं उसके शख्स को ऐसा सबक सिखाउंगा कि वो कभी दोबारा किसी के साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेगा। हर एक लड़की को इस प्रकार की सिक्योरिटी मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Back to top button