#MP Vidhansabha ElectionsFEATURED

बूथ कैप्चरिंग के आरोप पर सिद्धू का तंज, स्मृति बीजेपी की ‘रोती बच्ची’

न्‍यूज डेस्‍क। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘मैडम (स्मृति ईरानी) अब तक एक भी चुनाव नहीं जीत पाईं. उनका एजुकेशन भी देखिए. जब उन्होंने पहला इलेक्शन लड़ा, तब बीए पास थीं. दूसरी बार चुनाव लड़ा तो 12वीं पास हो गईं. अब लगता है कि वह केजी क्लास की बच्ची बन गई हैं.’

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लगातार बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं. सिद्धू ने सोमवार पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऊंची दुकान फीका पकवान’ बताया. अब उन्होंने केंद्रीय कपड़ा मंत्री और अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर तंज कसे हैं. सिद्धू ने स्मृति ईरानी को बीजेपी की ‘रोती बच्ची’ (Cry-Baby) करार दिया है.

आम चुनाव के पांचवें चरण के तहत यूपी की 14 सीटों समेत कुल 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस दौरान स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया. स्मृति ने इस बाबत अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला आरोप लगा रही हैं कि पोलिंग अफसर ने उनसे जबरन कांग्रेस को वोट करवा दिया, जबकि वह कमल (बीजेपी) का बटन दबाना चाहती थीं. मामला अमेठी के गौरीगंज शहर के एक बूथ का बताया जा रहा है.

स्मृति ईरानी ने लगाया अमेठी में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

सिद्धू ने इसी को लेकर स्मृति ईरानी पर कमेंट किए हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा, ‘स्मृति ईरानी अब तक कोई चुनाव नहीं जीत पाईं, इसलिए रोती बच्ची जैसा बर्ताव कर रही हैं.’

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘मैडम (स्मृति ईरानी) अब तक एक भी चुनाव नहीं जीत पाईं. उनका एजुकेशन भी देखिए. जब उन्होंने पहला इलेक्शन लड़ा, तब बीए पास थीं. दूसरी बार चुनाव लड़ा तो 12वीं पास हो गईं. अब लगता है कि वह केजी क्लास की बच्ची बन गई हैं. एक रोती बच्ची जैसा बर्ताव करती हैं. हर बात पर शिकायत करती हैं.’

क्या चांदनी चौक में बूथ कैप्चरिंग हुई थी?
सिद्धू ने कहा आगे कहा, ‘स्मृति ईरानी चांदनी चौक में 1.5 लाख वोटों से हार गईं. क्या वो बूथ कैप्चरिंग थी? पहले उन्हें चुनाव लड़कर आने दीजिए. फिर गांव की मुखिया जैसी बातें किया करें. उन्होंने बूथ कैप्चरिंग को लेकर जो भी आरोप लगाए हैं, उसके कोई सबूत नहीं मिले हैं. स्मृति ईरानी को पहले चुनाव जीतकर आना चाहिए, फिर बात करना चाहिए.’

स्मृति के एजुकेशन पर उठते रहे हैं सवाल
सिद्धू ने इसके पहले स्मृति ईरानी की एजुकेशन पर चुटकी ली थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘स्मृति ईरानी जी 2014 में BA पास थीं, 2019 के चुनाव में बारहवीं पास हो गईं. मुझे लगता है कि 2024 के चुनाव से पहले केजी (KG) क्लास में एडमिशन ले ही लेंगी’. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने चुनाव आयोग (EC) को दिए गए हलफनामे में घोषित किया है कि वे ‘ग्रेजुएट’ नहीं हैं. यह पहली बार है जब उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में साफ लिखा कि उन्होंने तीन साल की डिग्री कोर्स पूरा नहीं किया.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply