नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें सभी की मौत लटकने से होना बताई गई है। हालांकि, मामले में हत्या का एंगल नजर नहीं आया है और इसके बाद जांच पूरी होने की बात कही जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ इस रहस्यमय मामले में रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि घर के कुछ सदस्यों के गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई है। इसके बाद कहा जा रहा है कि फांसी लगाने वाले सभी लोग अलग-अलग मनोस्थिति में थे। जानकारी सामने आई है कि फांसी लगाने वालों में शामिल बच्चे इसके लिए तैयार नहीं थे और जब फांसी लगाई गई तो दोनों छटपटाए होंगे। शायद यही वजह थी कि उनके हाथ बांधे गए।
इससे पहले 11 लोगों के सामूहिक फांसीकांड में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था। इसमें बताया गया था कि ललित से बड़े भाई भुवनेश ने हादसे के दौरान फंदा छुड़ाने की भरपूर कोशिश की थी। मौके पर भुवनेश का शव जिस तरह से फंदे से लटका मिला था और उसका एक हाथ ऊपर की ओर से गर्दन के फंदे पर था। इससे यह नतीजा निकाला जा रहा है कि उसने मौत से जंग की होगी और फंदा भी छुड़ाने की कोशिश की होगी।
भवनेश को अंतिम समय में दी गई होगी मोक्ष क्रिया की जानकारी
इतना ही नहीं, भुवनेश की स्थिति, मौके से मिले सबूत व घटना के दिन भुवनेश की उस दिन की दिनचर्या की जांच के साथ ही अब तक की पुलिस जांच के बाद यह तथ्य सामने आ रहा है कि भुवनेश को इस क्रिया के बारे में अंदाजा नहीं था। इस नए खुलासे से सवाल उठ रहा है कि क्या ललित ने मोक्ष प्राप्ति की क्रिया-विधि की जानकारी अपने बड़े भाई भुवनेश को अंतिम समय में दी थी?
भुवनेश दूर थे ललित की गतिविधियों से
यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि भुवनेश को इस क्रिया के बारे में घटना से कुछ देर पहले ही जानकारी देकर शामिल किया गया था। हालांकि जांच टीम अभी इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रही है। वहीं, जांच के क्रम में पुलिस को भुवनेश के बारे में जो जानकारियां मिली हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इन सब चीजों से दूर थे।
फांसी लगाने के लिए खरीदे गए थे चार प्लास्टिक के स्टूल
30 जून की शाम से लेकर एक जुलाई की सुबह तक की सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि भुवनेश की पत्नी श्वेता व उसकी छोटी बेटी नीतू घटना वाली रात 10.20 बजे उसी गली के अंतिम छोर पर स्थित फर्नीचर की दुकान से चार प्लास्टिक के स्टूल खरीदकर घर ले जा रही है। दूसरी फुटेज में ललित का बेटा शिवम दुकान के पास से ही टेलीफोन का तार निकालकर घर ले जा रहा है और तीसरे में दोनों भाई भुवनेश व ललित अपनी-अपनी दुकानें बंद कर टेलीफोन के तार व सुतली लेकर घर जाते दिखे।
घटना की रात से रात पहले पूरा परिवार जुटा था सामान जुटाने में
क्राइम ब्रांच का कहना है कि घटना वाली रात 10:57 बजे ललित पालतू टॉमी को घुमाने पहली मंजिल से नीचे आया था। एक जुलाई को सुबह 5:35 बजे एक डिलीवरी वैन आई थी, जिससे दूध, ब्रेड व अन्य सामान ललित की दुकान के बाहर उतारने के बाद चला गया था। उसके 7 मिनट बाद सामने रहने वाले गुरवचन सिंह जब दुकान के पास आए तो उन्होंने देखा कि कई लोग सामान लेने दुकान के पास खड़े थे। 6:15 बजे जब वह पहली मंजिल पर ललित को बुलाने गए तो 10 लोगों को फंदे पर लटके हुए देखकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत चिल्लाते हुए वापस नीचे आए और लोगों को घटना से अवगत कराया।
-
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार -
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा -
आ रहा है ‘अर्णब’: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता गोल्ड -
बौद्ध विहार के पते पर बने 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट! जांच में फंसी पुलिस: तत्कालीन थाना प्रभारी और आरक्षक की लापरवाही उजागर -
MP Cabinet Decision: एमपी में निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, 25 सितंबर को नितिन गडकरी करेंगे ‘सुगम बस सेवा’ का आगाज -
LTT-पटना एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत: कटनी जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
गणेश चतुर्थी के अन्नदान में खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, मौत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
देश के 3 राज्यों में राज्यसभा की 12 सीटों का रण: 16 अक्टूबर को मतदान, उसी शाम आएंगे नतीजे -
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस
