बुजुर्ग पिटाई मामला: राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और स्वरा भास्कर पर हो NSA के तहत एक्शन, BJP विधायक की शिकायत
गाजियाबाद के लोनी से भाजपा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और स्वरा भास्कर के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है।
बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में उन्होंने लोनी बार्डर थाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। विधायक ने तीनों पर इस भ्रामक पोस्ट को शेयर करने का आरोप लगाया है।
विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र लोनी में एक बुजुर्ग की दाढ़ी काटने और मारपीट करने का वीडियो साजिशन वायरल किया गया। यह घटना 5 जून 2021 की है। इस मामले में पुलिस ने जांच की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया था।
इसके बाद इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर भ्रम फैलाने की कोशिश की। इस ट्वीट में घटना को भगवान श्रीराम से जोड़ते हुए उनके भक्तों को दोषी ठहराया गया। जबकि घटना में मुस्लिम युवक भी शामिल थे।
साम्प्रदायिक रंग देने की साजिश
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि इस कृत्य से स्पष्ट है कि मामले को हिन्दू-मुस्लिम रंग देने की कोशिश की गई। यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र और किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत हुआ। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के जरिए लोनी सहित प्रदेश और देश में दंगे करवाने और सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश की गई।
पुलिस ने क्या कहा
मामले में एसपी देहात डॉ. ईराज राजा ने कहा कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की तहरीर पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इसके पहले इस मामले में उन्मेद पहलवान नाम के स्थानीय नेता पर सोशल मीडिया पर जहर फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।