Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestक्षेत्रीय खबरेंमध्यप्रदेश

बीना में दिल दहलाने वाली वारदात, गेंगरेप के बाद लड़की को जिंदा जलाया

बीना । बीना के देवल गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घायल अवस्था में उसे बीएमसी में भर्ती किया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक लड़की 90 फीसदी जली है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी रब्बू सेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है, पुलिस उसकी सही उम्र पता लगाने के लिए स्कूल भी पहुंची।

हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा में 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म की वारदात में दोषी को फांसी की सजा देने को मंजूरी दी गई है। इसके पहले भोपाल में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। एनसीआरबी द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply