बीजेपी को डबल झटका विधायक गोपीलाल जाटव ने की क्रॉस वोटिंग जुगलकिशोर बागरी का वोट रद्द !
भोपाल। मध्यप्रदेश में क्रॉस वोटिंग की खबर से बीजेपी में हड़कम्प है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भाजपा के किसी एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबर मिली बताया गया कि विधायक गोपीलाल जाटव के द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई है। हालांकि विधायक ने सफाई दी है कि यह क्रॉस वोटिंग गलती से हुई है।
उधर भाजपा के ही एक अन्य विधायक जुगलकिशोर बागरी का वोट रद्द हो गया है। मतलब बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में दो वोटों का झटका लगा है।
इससे पहले क्या हुआ…
सूत्रों के अनुसार भाजपा के किसी एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है। जबकि कोई एक विधायक का मत निरस्त अर्थात अयोग्य हो सकता है। वैसे तो संख्याबल में क्रॉस वोटिंग से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन भाजपा के लिए यह चोंकाने वाला होगा जबकि कॉंग्रेस के लिए राहत वाला।
आपको बता दें कि भाजपा राज्यसभा की तीन में से दो सीट जीतना तय है जबकि कांग्रेस के पास एक सीट होगी। अगर क्रॉस वोटिंग सिद्ध होती है तो भाजपा ने अंतिम समय तक न सिर्फ अपने विधायकों को एक रखने का दावा किया था बल्कि निर्दलीय बसपा और सपा को भी अपने पाले में मिला लिया था। अब यह जानबूझकर की गई गलती हो या फिर अनजाने में कुछ देर में साफ हो जाएगा।

