बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रायपुर में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया.
छत्तीसगढ़ डेस्क। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रायपुर में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ में कई बदलाव किये. उन्होंने कहा कि रमन सरकार छत्तीसगढ़ को डिजिटल हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ी है. इससे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र जारी करते हुए वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि जनता राज्य की बीजेपी सरकार से परेशान हो गई है और इस बार वह कांग्रेस को वोट करेगी. वहीं छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को होने वाले 18 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां चारामा और कोंडागांव में जनसभा को संबोधित करेंगे. रैली से पहले राहुल गांधी ने राजनांदगांव में एक गुरुद्वारे में मत्था टेका. दूसरी तरफ बीजेपी के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस आज मध्य प्रदेश में, तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए मैनिफेस्टो जारी करेंगे. कांग्रेस कल ही छत्तीसगढ़ के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी कर चुकी है.
छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, जनता से किए ये वादे
Raipur: BJP President Amit Shah and Chhattisgarh CM Raman Singh release manifesto for Chhattisgarh Assembly elections pic.twitter.com/GvTJHo5LCk