बीच बाजार बेलगाम ऑटो चालक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने मुश्किल से पकड़ा
जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाका कहे जाने वाले बलदेवबाग से लेकर बड़ा फुहारा तक एक ऑटो ने जमकर उत्पात मचाया। सवारी से भरा ये ऑटो मोहम्मद नईम चला रहा था जो कि नो एंट्री अपने ऑटो को लेकर घुस गया। हद तो तब हो गई जब ट्रफिक पुलिस जवान ने ऑटो को रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की।
करीब एक किलोमीटर तक लगातार ऑटो चालक का पीछा करने के बाद भी जब नईम ऑटो रोकने को तैयार नही हुआ तो बड़ा फुहारा के पास बेरीकेट लगाकर ऑटो रोका गया। इतने में भी चालक ऑटो से बाहर नही निकला तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी इसके बाद ऑटो चालक को लार्डगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक नो एंट्री के बाद भी मोहम्मद नईम तेज रफ्तार से बीच शहर में ऑटो चला रहा था जबकि सवारी भी ओवर लोड थी।ट्रफिक पुलिसकर्मी ने जब उसे रोका तो भाग खड़ा हुआ इस दौरान कई लोग ऑटो की चपेट में आने से बचे पर एक महिला जो कि सड़क किनारे खड़ी थी उसे टक्कर मार दी।ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालक को लार्डगंज पुलिस को सौप दिया।इधर ऑटो चालक का कहना था कि उसकी गाड़ी ओवर लोड थी इस वजह से वो डर गया है।फिलहाल लार्डगंज पुलिस ने मो.नईम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।








