Latestबिहारराष्ट्रीय

बिहार चुनाव: JDU 122 सीटों, भाजपा को 121 सीटें लड़ेगी चुनाव

बिहार चुनाव 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद अब साथ लड़ रहे दलों ने सीटोें के बंटवारे को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ताजा खबर एनडीए के खेमे से है।

यहां चार घंटे की मैराथन मीटिंग के बाद सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। जानकार के मुताबिक, नीतीश कुमार की पार्टी JDU 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा को 121 सीटें मिलेंगी।

यह भी तय हुआ है कि रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) एनडीए में रही तो भाजपा अपने कोटे से सीट देगी। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फड़नवीस के साथ जदयू दिग्गजों की चार घंटे तक चली बैठक में सीट शेयरिग के फार्मूले पर मुहर लगी।

Back to top button