मध्यप्रदेश
बिल नहीं तो खाना फ्री, रेलवे की इस नई पॉलिसी के बारे में जानिए सबकुछ

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक नई पॉलिसी लेकर आया है, जिसका नाम है – नो बिल, फ्री फूड पॉलिसी। रेलवे की इस पॉलिसी का मतलब है कि खाने का बिल नहीं तो पैसा नहीं। यानी यदि आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और आपको फूड वेंडर खाने का बिल नहीं देता है तो खाने का पैसा नहीं लगेगा। यह नई पॉलिसी इंडियन रेलवे द्वारा इस वजह से लाई गई है क्योंकि रेलवे में कई बार खाना खरीदने पर बिल नहीं दिया जाता है।








