Latestमध्यप्रदेश

बिजली कंपनी के मोबाइल नंबर करें वाट्स अप, संदेश देते ही तत्काल मिलेगा मैसेज

जबलपुर,यश भारत। लॉकडाउन के बाद से उपभोक्ताओं को बिजली बिल को लेकर भारी दिक्कत सामने आईं।

कई घरों में बिल नहीं पहुंचे जिस वजह से समय पर बिल भुगतान नहीं हो सका। ऐसे में कंपनी ने वाट्सअप चैट ये बिल उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की। वहीं बिजली उपभोक्ता शिकायत केंद्र 1912 में भी कई बार फोन से संपर्क नहीं हो पाता है।

फोन लगाने पर भी कॉल रिसीव नहीं होने की शिकायत आम है। ऐसे में कंपनी ने उपभोक्ता की समस्या का समाधान वाट्सअप के जरिए किया है। अब फोन करने की जरूरत नहीं सिर्फ वाट्सअप पर हाय लिखें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। कंपनी ने वाट्सअप चैट की सुविधा शुरू कर दी है।

इसमें बिजली बिल, शिकायत और आईवीआरएस नंबर हासिल किया जा सकता है। पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी के जबलपुर सहित 21 जिलों में व्हाट्सएप के जरिये शिकायतें सुनी जाएंगी।

बिजली कंपनी के मोबाइल नंबर 9425807257 पर वाट्सअप में संदेश लिखें। मोबाइल से संदेश देते ही तत्काल मैसेज मिलेगा जिसमें बिजली शिकायत, बिजली बिल, नया आईवीआरएस नंबर हासिल करने से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग विकल्प होगा। पसंद के विकल्प को चुनने पर तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम