मध्यप्रदेश

बालाघाट : बारात की बस ने ग्रामीण को कुचला, बाराती बस छोड़कर भागे

बालाघाट । बालाघाट में शुक्रवार की सुबह करीब ११.३० बजे एक हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा चरेगांव के पास बारात ले जा रही एक बस से हुआ। बस वारासिवनी से परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम बघोली बारात लेकर जा रही थी।

इसी दौरान चरेगांव के प्रवेश द्वार के पास रोड क्रॉस कर रहे चाचेरी निवासी ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना से भयभीत बस में सवार सभी बाराती भी एक-एक करके मौके से भाग गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply