katniLatest

बारिश में कीचड़ से सन गई कई सड़कें: इरकान व एलएंडटी कंपनी की मनमानी से आधा शहर परेशान

कटनी। बीना-कटनी-बिलासपुर रेलखंड पर झलवारा स्टेशन से मझगवां फाटक रेल स्टेशन के बीच इरकान व एलएंडटी कंपनी के द्धारा ग्रेड सेपरेटर का काम किया जा रहा है लेकिन रेलवे का यह निर्माण कार्य शहर व उपनगरीय क्षेत्र के कुछ रहवासियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है।

 

ऐसे क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इरकान व एलएंडटी कंपनी के भारी भरकम वाहनों की वजह से अधिकांश सडक़े पूरी तरह से खराब हो चुकि हैं। जिसके कारण बारिश के पूर्व सडक़ों से धुल डस्ट से परेशानी थी तो कल शुक्रवार को हुई बारिश के बाद किचड़ से सनी सडक़ों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।

 

रहवासियों का कहना है कि इरकान व एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से इस ओर ध्यान देने के लिए कहा गया लेकिन उनके द्धारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और मनमानी पूर्वक काम किया जा रहा है। जिसके कारण हालात और बद से बदतर होते जा रहे हैं।

 

रहवासियों ने कलेक्टर अवि प्रसाद का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए इरकान व एलएंडटी कंपनी के द्धारा खराब की गई सडक़ों का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

सबसे ज्यादा यहां हो रही परेशानी

एक जानकारी में बताया जाता है कि लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी गायत्रीनगर के बाबा घाट से होकर राजीव ब्रिगेड नगर, मूंगाबाई कालोनी होते हुए डीजल शेड व छपरवाह जाने वाले मार्ग में लोगों को परेशानी हो रही है। यहां कल शुक्रवार की शाम हुई बारिश के बाद पूरी सडक़ कीचड़ से सन गई है। आज सडक़ से परेशान लोगों ने सांकेतिक चकाजाम भी किया और इरकान व एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों से सडक़ को सही करने की मांग की।

एलएंडटी कंपनी के द्धारा ग्रेड सेपरेटर का ठेका

इरकान व एलएंडटी कंपनी को भी बनाना है खराब सडक़े
एक जानकारी में रेल अधिकारियों ने बताया कि इरकान व एलएंडटी कंपनी के द्धारा ग्रेड सेपरेटर का ठेका लिया गया है तथा ठेके की शर्तों के अनुसार कंपनी के वाहनों से शहर व उपनगरीय क्षेत्र की जितनी भी सडक़े खराब हुई हैं, उनका निर्माण भी कंपनी को ही कराना है। ऐसे में जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन व लोक निर्माण विभाग को ध्यान देना होगा कि कंपनी अपने ठेके की शर्तों के अनुसार सडक़ों का निर्माण कराया जा रहा है या नहीं।

Back to top button