Friday, May 22, 2026
Latest:
katni

बाघ के हमला में चरवाहा गम्भीर रूप से घायल

बरही। बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र से लगे उमरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर के जंगल मे मवेशी चराने गए एक चरवाहे के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया जिससे चरवाहे को गहरी चोट पहुची है।

घटना सम्बन्ध में ग्राम रायपुर निवासी समाजसेवी शशिकांत शुक्ला ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव का लीग्गा बैगा पिता सेमला बैगा उम्र 60 वर्ष रोज की तरह आज भी गांव के मवेशियों को लेकर रायपुर से लगे जंगल धौआ डोगरा की पहाड़ी गया था जहाँ दोपहर करीब 2 बजे घात लगाए बाघ ने उस पर जोरदार हमला कर दिया जिससे लीग्गा के गले पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुची।

शशिकान्त ने बताया कि घटना के उपरांत लीग्गा बैगा किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव के समीप पहुँचा जिसे ग्रामीणों की मदद से उसे उसके घर पहुँचाकर घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई लेकिन विभाग द्वारा लम्बे समय तक उपचार व्यवस्था नही करने से घायल घंटो तड़पता रहा।

बताया गया है कि इन दिनों बाघ का मूवमेंट आये दिन आसपास के क्षेत्रों में देखने और सुनने को मिल रहा है जिससे ग्रामीण डरे और सहमे हुए है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply