#MP Vidhansabha ElectionskatniLatest

बहोरीबंद में शिवराज का तंज-कमलनाथ की सभा मे हो जाती है बिजली बंद, दिग्विजय चल रहे जनरेटर लेकर..

कटनी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर कटनी के बहोरीबंद में जोरदार हमला बोला। शिवराज ने प्रदेश में बिजली बंद होने पर चुटकी लेते कहा कि प्रदेश के हालत यह हैं कि अब कमलनाथ वाेट देने जाते या फिर की सभा करते है तो उसमे बिजली बंद हो जाती है, उधर दिग्विजयसिंह तो अपने साथ जनरेटर लेकर चलते हैं, पता नहीं कब कहां अंधेरा छा जाए।

IMG 20190502 WA0056

3 महीनों में प्रदेश की दुर्दशा हो चुकी है। न तो किसान को उपज का मूल्य मिल रहा न ही सम्बल जैसी योजना का लाभ। बेराजगारों को भत्‍ता का सब्जबाग दिखा कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया । सिर्फ और सिर्फ तबादला उद्योग पनपा।

IMG 20190502 WA0060

शिवराज सिंह खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की जनता पछतावा कर रही है मैं जहां भी जाता हूँ मुझे लोग कहते हैं कि मामा गलती हो गई। अब किसान को मूल्य नहीं मिल रहा, गरीबों को बिजली का भारी भरकम बिल देना पड़ रहा और अब तो मेरे भांजे भांजियों को अव्वल आने पर लेपटॉप तथा कालेज जाने पर मोबाइल का सपना भी चूर चूर हो गया।

IMG 20190502 WA0069

शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्र में महागठबंधन पर भी जम कर तंज कसा शिवराज ने कहा कि 20-20 सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। सोमवार को एक प्रधानमंत्री का दावेदार होता है तो शनिवार तक 6 दावेदार बन जाते हैं, इतवार को छुट्टी हो जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। दुनिया मे भारत का सम्मान बढ़ा है। आज यह देश दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है।

IMG 20190502 WA0066

शिवराज ने कहा की हम सबने मिलकर बीडी शर्मा को टिकट दिया। विष्णुदत्त शर्मा ने अपना जीवन सन्गठन की सेवा में खपा दिया, आज हम सब विश्वास दिलाते हैं कि बीडी शर्मा के नेतृत्व खजुराहों को सबल नेतृत्व प्राप्त होगा और हम सब यहां की पानी सहित सभी समस्या को हल करके ही दम लेंगे। उन्होंने उपस्थित जन समूह से अपील की कि वह विष्णुदत्त शर्मा को आशीर्वाद दें क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।

IMG 20190502 WA0064

6 माह विपक्ष में बैठो साढ़े 4 साल सत्ता में रहेंगे-संजय पाठक

विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि न वो जीते न हम हारे, हम कुछ नहीं करेंगे ये कांग्रेसी आपस मे ही लड़ कर सरकार गिरा देंगे। संजय पाठक ने कहा कि बहोरीबंद का यह दुर्भाग्य रहा कि विधायक बना तो सत्ता नहीं है लेकिन हमने प्रणय से बोल दिया 6 माह विपक्ष में बैठो साढे 4 साल सत्ता में रहोगे। श्री पाठक ने यह भी दावा किया कि जोड़ तोड़ की सरकार बनानी होती तो परिणाम के दिन ही सरकार बन जाती हमारे पास कांग्रेस और निर्दलीय विधायक सम्पर्क में थे, मगर शिवराज जी ने जोड़ तोड़ की सरकार बनाने से मना कर दिया, बस अब मोदी जी की सरकार बनाने का लक्ष्य सामबे है उसे पूरा करें प्रदेश में जब चाहेंगे सरकार बना लेंगे।

IMG 20190502 WA0067

क्षेत्र में विकास शिवराज की देन- प्रणय

क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे ने कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास हुए वह शिवराज सरकार की देन हैं। लेकिन कमलनाथ सरकार के आते ही विकास रुक गया। किसानों को उपज मूल्य नहीं मिल पा रहा। गरीबों की मसीहा सम्बल योजना को बन्द कर दिया गया। न तो किसान के कर्ज माफ हुए न ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला। सब खोखली घोषणा थीं। अब लोकसभा में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

IMG 20190502 WA0063

इससे पूर्व मुख्यमंत्री का विशाल माला से स्वागत किया गया। मंच पर विधायक संजय पाठक, प्रणय पांडे, जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी लोकसभा सह संयोजक अलका जैन पूर्व विधायक दिलीप दुबे, बहोरीबंद मंडल अध्यक्ष रवि पांडे, स्लीमनाबाद मंडल अध्यक्ष रामकृपाल यादव, बिलहरी मंडल अध्यक्ष रामजस तिवारी, रीठी मंडल अध्यक्ष भारत पटेल, अनिता जयरत्नम, भगीरथ दुबे, प्रशांत परौहा, विजय शुक्ला, चमनलाल आनन्द, सुधीर बाजपेयी, पूजा सिंह, राजा चौरसिया, बसंत चौरसिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना सिंग, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, अजित महोबिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबली तिवारी, सीमा जैन, गीता गुप्ता, सपना सरावगी, बबली तिवारी, शाहीन सिद्दकी, रानी दुबे, संगीता जायसवाल, नीरा सेठिया आदि भाजपा जन उपस्थित थे, संचालन विनय असाटी ने किया ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply