Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatest

बहोरीबंद में पलटी बस को उठाने की चल रही थी कोशिश, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगा दी आग

कटनी। फिलहाल सड़क दुर्घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। एक दिन पहले बहोरीबंद थाना क्षेत्र में  बस पलटी थी। देर रात इसे घटनास्थल से हटाने के प्रयास चल रहे थे तभी कुछ अज्ञात तत्वों ने बस को आग के हवाले कर दिया।

IMG 20180430 WA0009

घटना कल रात की है। जानकारी के अनुसार बाकल की ओर जा रही बस अचानक पौड़ी पिपरिया के पास पलट गई थी। बस पलटने से 4 यात्री घायल हुए। देर रात बस को क्रेन के माध्यम से उठाने की कोशिश चल रही थी तभी कुछ अज्ञात लोगों ने बस में आग लगा दी।

IMG 20180430 WA0007

थाना बहोरीबंद क्षेत्र मे पोडी पिपरिया रोड पर बस पलटने से 4 लोग हुऐ घायल थे। कल हुए बस सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया आग के हवाले। पुलिस आग लगाने वालों की तलाश कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply