katniLatest

स्लीमनाबाद में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य गम्भीर

कटनी। स्लीमनाबाद थानांतर्गत ग्राम चरगवां पहरूआ में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मृतक एवं घायल दोनों एक ही बाइक में सवार थे। दुर्घटना में में उदयचंद पटेल 36 साल निवासी कलिया की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल पंचम बर्मन पिता दयाराम बर्मन उम्र 42 साल ग्राम देवरी को शासकीय अस्पताल कटनी भेजा गया है।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button