Latestमध्यप्रदेश

तेन्दूखेड़ा के पास खाई में गिरी बस 25 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल

जबलपुर। उपचुनाव के मतदान के बाद पुलिस बल को वापस लेकर लौट रही बस तेंदूखेड़ा के पास झालोन में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई।

हादसे के वक्त बस में करीब 20 पुलिस कर्मी सवार थे। घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन गनीमत की बात यह है कि बस में सवार सभी पुलिसकर्मी सकुशल हैं।

बस चालक को चोटें लगने के कारण उपचर के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मुरैना में हुए उपचुनाव के लिए शहर से पुलिस बल भेजा गया था। चुनाव संपन्न कराने के बाद बल अलग-अलग बसों में शहर वापस आ रहा था।

बस क्रमांक एमपी 22 जी 1665 में जबलपुर पुलिस ने 20 पुलिस कर्मचारी बैठे थे, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। बस सुबह करीब 8 बजे दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के पास झलौन पहुंचने पर अनियंत्रित हो गई।जिससे बस सड़क किनारे कई फिट गहरी खाई में उतर गई।हादसे में बस चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती है।

शेष सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं। जवानों से भरी बस दुर्घनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही आरआई सौरभ तिवारी मौके पर पहुंच गए।जिसके बाद सभी पुलिस कर्मचारियों को दूसरे वाहन सेशहर रवाना किया एवं घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम