Latest

बरही में हुई बड़ी वारदात, दिनदहाड़े उड़ा ले गए चोर लाखों रुपए

बरही : आज दिनदहाड़े बरही में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने अंकित शुक्ला के घर का ताला तोड़कर उनकी आलमारी से 3 लाख रुपये चुराये। अंकित शुक्ला नगर परिषद बरही के नल-जल योजना के मैनेजर हैं और राहुल गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं।

 

घटना के समय, अंकित अपनी पत्नी को बस स्टैंड छोड़ने गए थे और घर खाली था। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया और बेख़ौफ़ी से चोरी की। घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस पहुँच गई और मामला जाँच में ले लिया।

 

जानकारी के अनुसार, अंकित ने यह रकम गया जाने के लिए तैयार की थी। बरही पुलिस के मुताबिक चोरों की तलाश जारी है

Back to top button