katniLatest

बरही में कलयुगी मां 5 दिन की मासूम को मेला में छोड़ गई, पुलिस ने दिखाई मानवीयता, पहुंचाया अस्पताल, मां की तलाश शुरू

बरही। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही में एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े 5 दिन की अबोध बालिका को साड़ी में लपेट कर छोड़ दिया।

5 दिन की अबोध बच्ची तड़प रही थी। सूचना मिलते ही पहुँची बरही पुलिस ने तुरंत मानवीयता दिखाते बच्ची को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से एक महिला आरक्षक के साथ कटनी अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।

wp 16148772370097391812889095010751

बरही में चल रहे मेला में लगे मौत के कुआं के पास गुरुवार की रात करीब 7 बजे बच्ची के रोने की आवाज़ सुनी। मेले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरही टीआई संदीप अयाची पुलिस अमले के साथ पहुँच गए।

wp 16148772989391974623791156440213

तड़प रही बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुचाया, जिसके बाद बच्ची के बेहतर परिवरिश के लिए कटनी भेज दिया गया। 5 दिन की अबोध बच्ची को किस कलयुगी माँ ने फेका है, इसकी तहकीकात करने में पुलिस जुट गई है। टीआई संदीप अयाची ने बताया कि साड़ी में लपेटकर बच्ची को खुले आसमान में छोड़ दिया गया था।

Back to top button