katni

बरही के पास हादसा, करेंट लगने से 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

बरही:-करंट की चपेट में आने से 1 की जहाँ अकाल मौत हो गई, तो वही 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह बरही थानाक्षेत्र के ग्राम नदावन में घटित हुआ। घायली का इलाज बरही अस्पताल में जारी है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक ग्राम नदावन निवासी रघुवर तिवारी के मकान के आंगन में हतकल बोर का काम चल रहा था, तभी घरेलु सर्विस लाइन के संपर्क में पाइप आने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से शिवम दाहिया पिता रज्जु दाहिया उम्र 20 ग्राम नदावन निवासी घटना स्थल पर ही अकाल मौत हो गई।

वही राहुल दाहिया पिताहरिलाल उम्र 19 साल, सुखराम पिता नर्मदा नदावन दाहिया 37 वर्ष नदावन निवासी घायल है, जिनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार एमएल तिवारी, थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी अस्पताल पहुँच गए।

पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है। पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Back to top button