katniLatestमध्यप्रदेश

बरही की बेटी आस्था को मिला मिस मध्यप्रदेश का खिताब

मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड नेशन 2019 का दिल्ली में था आयोजन
बरही/कटनी।  दिल मे कुछ अलग करने का जज्बा हो और दृढ़ इच्छा शक्ति व लगन से उस काम को किया जाए, तो सफलता हासिल होने से कोई नही रोक सकता। ऐसी ही सफलता कटनी जिले के बरही नगर में पली-बढ़ी 19 वर्षीय आस्था गुप्ता को मिली है। देश के दिल दिल्ली स्थित सात्विक छाब्रा में आयोजित 4 दिवसीय ग्लोबल इंडिया इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड नेशन 2019 की प्रतियोगिता में आस्था को मिस मध्यप्रदेश का खिताब हासिल हुआ। इस उपलब्धि से बरही का गुप्ता परिवार ही नही आस्था ने नगर, जिले व प्रदेश को गौरान्वित किया है। आस्था नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नीरज गुप्ता, ममता गुप्ता की होनहार सुपुत्री है।

ग्लैमर वर्ल्ड में जाने की थी ख्वाइस
आस्था ने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व पूरे परिवार को देते हुए बताया कि वे वर्तमान में मुम्बई स्थित आईएनआईएफडी बांद्रा से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है और ग्लैमर वर्ल्ड में जाने की ख्वाइस थी, जिससे अधिक न सोचते हुए अपने सपने की ओर कदम बढ़ाते हुए इस कम्पटीशन में रजिस्ट्रेशन कराया।
कड़ी मेहनत से मिला मुकाम
प्रतियोगिता के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए आस्था बताती है कि 4 दिवसीय इस प्रतियोगिता में शूट्स , मोटिवेशनल सेशन्स, फिटनेस, स्विमवियर, डिजाइनर शूट्स, पोर्टफोलियो शूट्स, कंपटीशन एवं योगा भी हुआ। साथ ही टैलेंट राउंड भी हुआ जहां सबको अपना टैलेंट दिखाना था, हम जो भी करते थे उसकी मार्किंग होती थी।

IMG 20190924 WA0004

 

टॉप 10 फाइनालिस्ट में मिला स्थान
आस्था बताती है कि कड़ी मेहनत के बाद शो के फिनाले में 2 राउंड हुए एथनिक और कैसुअल, जिसमे उसने टॉप 10 फाइनलिस्ट में जगह बनाई और मिस मध्यप्रदेश का खिताब हासिल करने की कामयाबी मिली। इस उपलब्धि पर वे बताती है कि
एक बात जो हमेशा याद रखनी चाहिए कि कॉम्पटीशन कैसा भी हो उसमे फिटनेस का अहम योगदान होता है। आस्था की इस सफलता पर नगरवासियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Back to top button