Site icon Yashbharat.com

बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू: नगर परिषद के रिकॉर्ड खंगाल रही टीम, अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हो रही पड़ताल

Screenshot 20261109 123259 WhatsApp

बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू: नगर परिषद के रिकॉर्ड खंगाल रही टीम, अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हो रही पड़ताल

कटनी: बरही में हुए भीषण अग्नि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। हादसे के कारणों और अग्निशमन व्यवस्था में संभावित कमियों का पता लगाने के लिए मंगलवार को जांच दल ने बरही नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रारंभिक पड़ताल शुरू की। जांच टीम द्वारा फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, उसकी कार्यप्रणाली, रखरखाव और नगर में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की जा रही है।

कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा गठित जांच दल के अध्यक्ष एवं अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा के निर्देश पर एसडीओपी श्री वीरेन्द्र धार्वे ने नगर परिषद कार्यालय के अभिलेखों का परीक्षण किया और कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री विवेक गुप्ता भी उपस्थित रहे।

जांच के मुख्य बिंदु एवं प्रशासनिक कार्रवाई

अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन कर आवश्यक रिकॉर्ड जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर परिषद में उपलब्ध फायर ब्रिगेड के रखरखाव, संचालन और आपातकालीन समय में उसकी कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया जा रहा है। घटना के प्रत्येक पहलू के साक्ष्य संकलित कर अग्निकांड के कारणों और संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी।

क्या था पूरा मामला?

बरही में स्वर्गीय श्री पूरन लाल (पिता भगवत प्रसाद) के आवासीय भवन और उसमें संचालित प्लास्टिक व क्रॉकरी की दुकान में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई थी तथा मकान और दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने 4 सदस्यीय जांच दल का गठन कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे।

Exit mobile version