katniLatest

बरमानी में कराएं पुनर्मतदान: कांग्रेस को 100 वोट भी मिले तो दे दूंगा इस्तीफा-संजय पाठक

ग्राम बरमानी के मतदान केन्द्र क्रमांक 266 में फर्जी मतदान के आरोप पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रशासन ने कल ही खारिज कर दी थी कांग्रेस की आपत्ति
कटनी। विजयराघवढ़ के ग्राम बरमानी में मतदान केन्द्र क्रमांक 266 में कथित तौर पर फर्जी वोटिंग मामले में कल कांग्रेस ने अपनी आपत्ती दर्ज कराते हुए यहां पुर्नमतदान की मांग की कांग्रेस का यह दांव उस वक्त उल्टा पड़ गया जब यहां के विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सत्येंद्र पाठक ने स्वयं यहां पुनर्मतदान की मांग कर डाली। दरअसल कल कांग्रेस ने यह आपत्ति दर्ज कराई थी कि बरमानी गांव में वोटिंग के दौरान धांधली हुई है।

katni congress

कांग्रेस ने मतदाओं के द्वारा किये जाने वाले हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान को उपयुक्त स्थान पर नहीं लगने पर शंका जताई थी कि मतदाताओं के नाम पर किसी और ने हस्ताक्षर किये या अंगूठा लगाया, लिहाजा यहां फर्जी वोंटिंग हुई। खबर लगते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कृषि उपज मंडी जा पहुंचे। उन्हें लगा कि यह मुद्दा बना कर वह मतदान की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर देंगे। लेकिन कांग्रेेस की आपत्ति तब टांय टांय फिस्स हो गई जब विधायक संजय पाठक और भाजपा की ओर से यहां मौजूद प्रतिनिधि मिठ्ठू लाल जैन ने स्वयं पुर्नमतदान की मांग कर डाली। कांग्रेस का दांव तो उल्टा पड़ा ही अब विधायक संजय पाठक ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को ही चुनौती दे डाली कि बरमानी के मतदान केन्द्र क्रमांक 266 में पुर्नमतदान करायें और और अगर यहां से परिणाम के दिन कांग्रेस को 100 वोट भी मिलते हैं तो वह विधायक पद से स्तीफा दे देंगे। यही नहीं श्री पाठक ने तो राजनीति तक छोड़ने की चुनौती दे डाली।

क्या कहा विधायक संजय पाठक ने
यशभारत से इस मसले पर चर्चा करते हुए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कांग्रेस के पास आरोप लगाने और झूठ बोलने के सिवा कोई दूसरा काम बचा ही नहीं। ग्राम बरमानी को लेकर उनके आरोप पूर्णतः भ्रामक और बेवजह लोगों को गुमराह करने वाले हैं। कांग्रेस के आरोप के बाद तो प्रशासन से उन्होंने स्वयं पुर्नमतदान की मांग की है। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है लिहाजा कांग्रेस के पूरे नेता और प्रशासन यहां उपस्थित होकर फिर से मतदान जरूर करायें।

100 वोट नहीं ले सकती कांग्र्रेस
संजय पाठक कांग्रेस के आरोप से काफी आक्रोशित नजर आये। उन्होंने कहा कि कटनी क्या प्रदेश नेतृत्व भी उनके सामने चुनौती देने लायक नहीं हैं। हां, कांग्रेस का कोई राष्ट्रीय नेता ही बरमानी पहुंचे और लोकतांत्रिक ढंग से संजय पाठक से मुकाबला करे। अगर पुर्नमतदान में यहां से कांग्रेस को 100 वोट भी मिल गए तो वह विधायकी से स्तीफा दे देंगे।

बरमानी से मेरा दिल का रिश्ता
श्री पाठक ने कहा कि बरमानी गांव का मैं सिर्फ एक मतदाता नहीं हूं बल्कि यहां के हर घर का बेटा और भाई भी हूं। बरमानी गांव के लोग मेरे लिए भाई, पिता और माता जैसे हैं यहां के लोगों को संजय पाठक के लिए किसी फर्जी मतदान की बात कांग्रेस की संकुचित मानसिकता प्रदर्शित करती है। पिछले अनेक चुनावों में यहां के मतदाताओं ने जिस तरह मुझे अपना स्नेह दिया वह कांग्रेस के गले नहीं उतर रहा। कांग्रेस के आरोप के बाद बरमानी गांव के लोग भी आक्रोशित हैं। उन्‍होने कहा कि मैं खुली चुनौती देता हूं.. कटनी, प्रदेश नहीं राष्ट्रीय नेता को बुला लें
यहां पुनर्मतदान की मांग फिर करें। चुनाव आयोग से आग्रह करें और कटनी या फिर प्रदेश नहीं बल्कि किसी पूरी कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय स्तर के नेता को यहां बुला लें फिर देखें कि बरमानी की जनता से संजय पाठक का क्या रिश्ता है।

बौखला गये हैं कांग्रेस नेता
संजय पाठक ने कहा कि लाख कोशिश के बावजूद पूरे विजयराघवगढ़ और विशेष तौर पर बरमानी गांव में वह संजय पाठक के प्रति जनता के प्यार और स्नेह को कम नहीं कर सके। रोज ही नई नई अफवाह उड़ाते हैं। बेवजह अपनी उर्जा बरबाद करते हैं। कल भी कांग्रेस ने अपनी उर्जा बर्बाद की हालांकि निर्वाचन अधिकारी ने समस्त तथ्यों की बारीकी से जांच की लेकिन फिर भी कांग्रेस को यहां फिर से मतदान करने की मांग जाग्रत रखनी चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply