Latest

बरगी: लड़कियों का अपहरण कर से ले जा रहे थे

जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में डेरा लगाकर दवाईयां बेचने वाले एक परिवार की लड़कियों को बरगी के आगे 5-6 लड़के अगुवा कर ले जा रहे थे। जिसकी सूचना लगने पर पुलिस ने सभी थानों को सूचना दे दी थी। जिसके चलते अधारताल पुलिस भी अलर्ट थी और पुलिस ने करौंदा नाला के पास इन्हें पकड़ लिया और थाने लेकर आ गई तथा अग्रिम कार्रवाही हेतु बरगी पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बरगी थाना प्रभारी सारिका पाण्डे ने बताया कि बरगी के आगे से 5-6 लड़के सड़क किनारे डेरा लगाकर दवा बेचने वालों की दो लड़कियों को अगवा कर अपने साथ ले गए। जब तक लड़कियों के परिवारवालों को पता चलता देर हो चुकी थी। तथा तत्काल बरगी पुलिस को सूचना दी गई। तथा कंट्रोल रूम को भी सूचित किया गया। सूचना वायरल होते ही सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और अंततः अधारताल पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। घटना की तह में शादी संबंधी कोई विवाद प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है। थाना प्रभारी बरगी के मुताबिक इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इधर जब इस संबंध में अधारताल पुलिस से संपर्क किया गया तो अधारताल पुलिस ने जो जानकारी दी थी उसके अनुसार

थाने में जब इनसे पूछताछ की गई तो बताया गया कि एक डेरा संचालक की बेटी ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया था। उसकी एक छोटी बहन भी थी। जिस पर दूसरे डेरे वाले की नजर थी और वह लगातार दबाव बना रहा था कि अपनी छोटी बेटी की शादी मेरे बेटे से करा दो। लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात पर दोनों डेरेवालों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई। ये लोग बरगी क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। इनके पास दो गाड़ियां थी जिनमे एक गाड़ी खराब थी जिसके चलते बुलेरो गाड़ी में लड़कियों को ले जाया जा रहा था। इन लोगों का विचार महाराष्ट्र जाने का था लेकिन महाराष्ट्र की जगह चालक कटनी रोड पर निकल गया और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि कुछ संदिग्ध लोग जा रहे हैं जिनके साथ लड़कियां भी हैं। यह सूचना पाते ही अधारताल पुलिस हरकत में आई और आधारताल से लेकर करौंदा नाला तक नाकाबंदी की। अंततः करौंदा नाला के पास पुलिस ने इन लोगों को पकड़ लिया और थाने लेकर आ गई। थाने लाने के बाद जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने पूरी घटना पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए इन लोगों को बरगी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब आगे की जांच पड़ताल बरगी पुलिस करेगी। कुल मिलाकर लड़की के शादी न करने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई। डेरेवालों में अक्सर आपस में ही शादियां हो जाती हैं। लेकिन लड़की के मना करने पर दूसरे डेरे वाले को नागवार गुजरा और वह विवाद पर उतारू हो गया। फिलहाल बरगी पुलिस आगे क्या करती है यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply