Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDमहाकौशल की खबरें

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र बरगी डैम के पायली में डूबे

सिवनी। ईको पर्यटन क्षेत्र बरगी डैम के पायली में पिकनिक मनाने आए जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र डूब गए। सूचने मिलने पर करीब एक घंटे बाद घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे एक छात्र का शव डैम से निकाल लिया, जबकि दूसरे की तलाश चलती रही। पायली में डूबने वाले छात्र रीवा और साागर जिले के हैं।

पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र

घंसौर थाना के एएसआई ओपी धोलपुरी ने बताया कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के फोर्थ सेमेस्टर के 8 छात्र गुरुवार दोपहर 2 बजे बाइक से पिकनिक मनाने पायली पहुंचे। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद रीवा निवासी क्षितिज प्रताप सिंह (22) नर्मदा नदी में नहाने के लिए उतरा।

तेज लहरों के कारण वह गहराई में चला गया। क्षितिज को डूबते देख पास ही खड़े उसके साथी सागर निवासी सिद्धार्थ सिंघई (21) उसे बचाने डैम में कूद गया। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आसपास के थानों की पुलिस और जबलपुर से एनडीआरएस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

इनका कहना है

गोताखोरों ने सिद्धार्थ का शव निकाल लिया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। डैम में गोताखोर उतारे गए थे।

ओपी धोलपुरी, एएसआई, थाना घंसौर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply