FEATUREDLatestव्यापार

पेप्सिको का ‘मेगा इंडिया प्लान’: 5700 करोड़ का बड़ा निवेश, असम में शुरू हुआ नया प्लांट, भारत बनेगा टॉप-10 ग्लोबल मार्केट

पेप्सिको का ‘मेगा इंडिया प्लान’: 5700 करोड़ का बड़ा निवेश, असम में शुरू हुआ नया प्लांट, भारत बनेगा टॉप-10 ग्लोबल मार्केट

नई दिल्ली। ग्लोबल फूड एंड बेवरेज दिग्गज पेप्सिको (PepsiCo) ने भारत के एफएमसीजी (FMCG) मार्केट को लेकर अपनी रणनीतिक योजना का खुलासा कर दिया है। पेप्सिको इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ जागृत कोटेचा के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य आने वाले कुछ सालों में भारत को अपने टॉप-10 ग्लोबल मार्केट में शामिल करना है। इस विजन को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को तेजी से बढ़ा रही है।

निवेश और नए प्लांट्स की स्थिति:

 कंपनी ने देश में बढ़ती खपत का लाभ उठाने के लिए साल 2030 तक ₹5,700 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है। असम के नलबाड़ी में 44.2 एकड़ में फैला नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू हो चुका है, जिस पर ₹778 करोड़ की लागत आई है। एमपी के उज्जैन में कंसंट्रेट प्लांट शुरू करने के बाद अब दक्षिण भारत में पैठ मजबूत करने के लिए तमिलनाडु (तिरुचिरापल्ली) में भी नया प्लांट लगाया जा रहा है।

क्षेत्रीय स्वाद पर फोकस (लोकल टेस्ट स्ट्रैटेजी): कंपनी पूरे देश में एक जैसे प्रोडक्ट बेचने के बजाय भारत को 7 से 9 अलग-अलग क्षेत्रों (Geographies) में बांटकर स्थानीय स्वाद के हिसाब से प्रोडक्ट्स उतारेगी। सीईओ का सीधा मंत्र है-“भारत में बने, भारत के लिए बने, भारतीयों द्वारा बने”

किसान और रोजगार पर असर:

केवल असम प्लांट से ही 700 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। चिप्स के लिए आलू की मांग बढ़ने से 5,000 से अधिक किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। क्षेत्र में 60,000 टन क्षमता के नए कोल्ड स्टोरेज की मांग पैदा होगी।

‘हनुमान अंश’ से लेकर ‘कृष्णावतार’ तक: 50 साल बाद बॉलीवुड में फिर क्यों लौटा भक्ति और धार्मिक फिल्मों का सुनहरा दौर?

Back to top button