मध्यप्रदेश
बनारस से जबलपुर जा रही बस मैहर के पास पलटी, कई घायल
सतना, Maihar Bus Accident। जिले के अमदरा थाना अंतगर्तत वाराणसी से चलकर जबलपुर जा रही तेज रफ्तार बस खेरवा सानी में पलटी गई। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में देर रात की होना बताई जा रही है। इस हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल है। जबकि कई यात्रियों को मामूली चोट आई है। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। सूचना पाकर सबसे पहले पुलिस की डायल-100 टीम पहुंची जिसने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को इलाज के लिए मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से तीन यात्रियों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अस्पताल में सभी यात्रियों का इलाज चल रहा है।मौके पर पहुंची एसडीओपी
Related Articles
बस दुर्घटना की खबर लगते ही मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। वहीं थाना प्रभारी महेंद्र ओझा और पुलिस बल की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस को क्रेन की मदद से सीधा किया गया और यातायात सुचारू किया गया।
अनियंत्रित होकर पलटी थी बस
बस बनारस से जबलपुर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह बस जनता ट्रैवल्स की है जो कि तेज रफ्तार से चल रही थी। यह बस जैसे ही यह मैहर के पास अमदरा थाना अंतर्गत खेरवा सानी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बनारस, मिर्जापुर, हनुमना, रीवा सहित अन्य स्थानों के यात्री सवार थे जो जबलपुर की ओर जा रहे थे।








