jabalpur

बदल रहा है पुलिस अस्पताल

जबलपुर प्रतिनिधि। 3 माह पूर्व पुलिस अस्पताल की तस्वीरें कुछ और ही बयां करती थी, ऐसा देख कर लगता था कि पुलिस अस्पताल ही किसी बीमारी से जूझ रहा है परंतु जब यह समस्या पुलिस अधीक्षक के सामने आए तो पुलिस प्रशासन तुरंत ही हरकत में आ गया और 3 माह बाद अस्पताल पूर्ण रूप से बदल गया है।
पुलिस वेलफेयर से 15 लाख का फंड हुआ पारित
पुलिस अस्पताल को व्यवस्थित रूप से बनाने के लिए पुलिस वेलफेयर बढऩे से 1500000 का फंड पारित हुआ है पुलिस अस्पताल की चारों तरफ दीवार, प्रांगण को सुचारु रुप, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब वेल मेंटेंड, और एक्स रे रूम को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस फंड से अस्पताल को सहायता की जा रही है।
दिखने लगा प्रांगण
पुलिस अस्पताल मैं 3 माह पूर्व अगर कोई भी मरीज अंदर जाता था अस्पताल के अंदर का स्वरूप देख कर डर जाता था । जंगल और पुलिस अस्पताल के प्रांगण में किसी भी प्रकार का कोई अंतर नहीं दिखाई देता था । विभिन्न प्रकार की मशीनों से अस्पताल की साफ सफाई की जा रही है जिससे कि पुलिस अस्पताल का जंगल स्वरूप पूर्ण रूप से बदल गया है।
पैथोलॉजी लैब हुई प्रारंभ
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अस्पताल मे पैथोलॉजी लैब पहले से ही थी, परंतु लैब में सभी प्रकार की मशीनें उपलब्ध नहीं थी , जिसके चलते पुलिस कर्मचारियों को बाहर जाकर अपनी टेस्ट करवानी होती थी । परंतु अब मशीनें सभी प्रकार की लैब में उपलब्ध करा दी गई है और लैब को पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर दिया गया है
बीच प्रांगण में लग गई है टाइल्स
चिकित्सालय का मध्य हिस्सा पहलेतलाब जैसा प्रतीत होता था, परंतु तालाब जैसा प्रतीत होने वाला आज पूर्ण रूप से बदल चुका है, इस प्रांगण में चारों तरफ टाइल्स ही टाइल्स नजर आ रही है
मेडिकल स्टोर में भी चल रहा है काम
प्रभारी डॉक्टर का कहना है कि मेडिकल स्टोर में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है धीरे धीरे मेडिकल स्टोर का भी काम पूर्ण कर लिया जाए गा।
पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं रोज निरीक्षण
पुलिस अस्पताल को लेकर पुलिस प्रशासन किस प्रकार से गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब से पुलिस प्रशासन हरकत में आया है तब से पुलिस अधीक्षक रोज सुबह इस अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं और पूर्ण रूप से पुलिस अस्पताल को विकसित करने में लगे है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply