उत्तरप्रदेश

बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को उतारा मौत के घाट

लखनऊ ।  लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को नाका इलाके में एक महिला की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में सन्नाठा पसरा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला सीडीआरआई कर्मचारी थी।

बताया जा रहा है कि बदमाश लूटपाट की नीयत से घर में घुसे. जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. क्योकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था. वहीं जल्दबाजी में बदमाश को कुछ जेवर भी छोड़ गए।

मृतक महिला की पहचान रीना मल्होत्रा के रूप में हुई है. जो लखनऊ के सीडीआरआई विभाग में तैनात थी. वहीं मृतक महिला के पति प्लाईवुड के कारोबारी है.  घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

Leave a Reply

Back to top button