मध्यप्रदेश

बदनावर में सड़क हादसा, महिला, बच्चे समेत 4 की मौत

बदनावर। धार के बदनावर पेटलावद मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा छायन गांव के पेटलावद रोड़ पर हुआ। यहां संदला फाटे के समीप बस ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। इससे एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोगों की जान इसमें चली गई। बस बदनावर की ओर जा रही थी।

हादसा इतना भयानक हुआ कि टक्कर लगते ही धमाके जैसी आवाज हुई। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची जिसने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply