बढ़त के साथ खुले बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 27 अंक ऊपर
मुंबई। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला लेकिन कुछ देर बाद इसमें मामूली गिरावट नजर आई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27 अंक की बढ़त के साथ 33637 के स्तर पर और निफ्टी 4 अंक की बढ़त के साथ 10376 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.30 फीसद और स्मॉलकैप में 0.44 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है।
वैश्विक बाजार में मिले जुले संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिले जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 0.35 फीसद की बढ़त के साथ 22565 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.49 फीसद की कमजोरी के साथ 3317 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.27 फीसद की कमजोरी के साथ 29602 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.01 फीसद की बढ़त के साथ 2514 को स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सत्र अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। अमेरिकी सूचकांक डाओ जोंस 1.09 फीसद की बढ़त के साथ 23836 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.98 फीसद की बढ़त के साथ 2627 के स्तर पर और नैस्डैक 0.49 फीसद की बढ़त के साथ 6912 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।
फार्मा शेयर्स में खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो फाइनेंशियल सर्विस को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक (0.07 फीसद), ऑटो (0.24 फीसद), एफएमसीजी (0.36 फीसद), आईटी (0.23 फीसद), मेटल (0.19 फीसद), फार्मा (0.49 फीसद) और रियल्टी (0.25 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।
कोल इंडिया टॉप गेनर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 31 हरे निशान में और 19 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी कोल इंडिया, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, इंफोसिस और सिप्ला के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट जील, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल और कोटक बैंक के शेयर्स में है।

