Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

बड़ी खबर : कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, BJP में कल होंगे शामिल

वेब डेस्‍क। गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य पद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बताया जाता है कि वह थोड़े देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कांग्रेस को बिना नेतृत्व का पार्टी बताया.

संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा, ‘कांग्रेस अभी भी अतीत में है, उसे भविष्य का पता नहीं है. आज देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं. कल मैं बीजेपी में शामिल हूंगा. मैंने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है.’

गौरतलब है कि संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं. बीजेपी के टिकट पर संजय सिंह अमेठी से चुनाव जीत चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी ने उन्हें सुलतानपुर से हराया है. इस बार वह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply