Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

बड़ी खबर : कटनी में लगातार चौथे दिन एक प्रतिशत के नीचे संक्रमण दर, आज मिले 6 पॉजीटिव केस, 83 स्वस्थ, 3 मौतें

कटनी(आशीष रैकवार)। जिले में अब तक सवा लाख से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमे अब तक 9323 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव एवं 1 लाख 9 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

पॉजीटिव केसों में से 8 हजार 932 लोगो ने संक्रमण को मात दी है। सरकारी रिकार्ड में दर्ज मौतों का आंकड़ा 102 पहुंच गया है। पिछले चार दिनों से पॉजीटिविटी रेट एक प्रतिशत के नीचे है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में 6 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।

जिसमे 25 मई को रेपिड एंटीजन टेस्ट की 541 सेम्पल की रिपोर्ट में 2 और सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से मिली 24 मई की 462 सेम्पल की रिपोर्ट में 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह आज भी जिले में संक्रमण की दर 1 प्रतिशत के नीचे रही। जिले में हर दिन रिकव्हरी रेट बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले में 83 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

इस तरह मई के महीने में 3075 और अब तक कुल 8932 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में 1 मई से लेकर 26 मई तक 66 मौतें दर्ज की गई हैं। इस तरह 26 दिनों में औसतन हर दिन तीन लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। पिछले 24 घंटे में भी 4 मृत्यु दर्ज की गई हंै। इस तरह अब जिले में कुल मौतों का आंकड़ा 102 तक पहुंच गया है। जिले में अब 289 एक्टिव केस हैं, जिसमे से 231 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय और कोविड केयर सेंटरों में 37 और निजी चिकित्सालयों में 21 मरीज उपचाररत हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम