katniमध्यप्रदेश

बड़ी खबर : कटनी में पुलिस कर्मी सहित 7 नए मरीज मिले, 250 की रिपोर्ट आना बाकी

कटनी। कल देर रात आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 7 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसमे पुलिस लाइन झिंझरी में पदस्थ 33 वर्षीय पुलिस कर्मी, मंगलनगर मस्जिद के पास रहने वाला 35 वर्षीय युवक, द्वारका सिटी निवासी 44 वर्षीय पुरूष, बड़वारा के ग्राम भदौरा निवासी 28 वर्षीय युवक, ढीमरखेड़ा के बड़ा कछारगांव निवासी 30 वर्षीय युवक एवं पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर से कटनी इलाज कराने आई 18 वर्षीय युवती शामिल है।

जानकारी के मुताबिक 78 सेम्पल की रिपोर्ट 57 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 21 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। कल मंगलवार को 229 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। इन 7 नए मरीजों को मिलाकर कटनी जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 181 हो गई है। इसमे से उमरिया जिले के 4 मरीजों की गिनती कम कर दी गई है।

Back to top button