Latest

बड़ी खबर : कटनी में डेढ़ महीने में पहली बार सिंगल डिजिट में पॉजीटिव केस, 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, आधा प्रतिशत हो गई संक्रमण की दर

कटनी। अपै्रल के महीने में कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब जिले में सिंगल डिजिट में पॉजीटव केस मिले हैं।

इसे कोरोना संक्रमण से बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि रेपिड एंटीजन टेस्ट की 23 मई की 590 सेम्पल की रिपोर्ट में 3 नए पॉजीटिव केस  मिले हैं। इसी तरह सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से मिली 22 मई की 427 सेम्पल की रिपोर्ट में 2 लोगों में संकमण की पुष्टि हुई है।

इस तरह कोरोना संक्रमण की दर कल के मुकाबले आज आधा प्रतिशत हो गई है।
83 लोगों ने दी कोरोना को मात, 4 मौतें भी दर्ज
कल जहां जिले में संक्रमण की दर 0.89 प्रतिशत थी तो वहीं आज यह घटकर 0.49 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी जिले में पिछले 24 घंटे में 5 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। इस तरह अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9306 हो गया है।

सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में अब कुल 445 एक्टिव केस हैं। इसमे 41 मरीज जिला चिकित्सालय, कोविड केयर सेंटरों, 26 मरीज प्राईवेट हॉस्पिटल एवं 378 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में 83 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब तक 8 हजार 766 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

हेल्थ बुलेटिन में 4 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। इस तरह जिले में अब तक 95 लोग कोरोना संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। जिले में अब तक एक लाख 23 हजार लोगों की सेम्पलिंग हो चुकी है।

Back to top button