Latest

बड़ी खबर : कटनी में आज मिले 5 पॉजीटिव केस, दो शहर और 3 ग्रामीण क्षेत्रों के, 6 मरीज डिस्चार्ज

कटनी। पिछले दो दिनों के मुकाबले आज कटनी जिले में पॉजीटिव केस की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे में 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे ग्राम सलैया कोहारी विजयराघवगढ़ निवासी 31 वर्षीय युवक, ग्राम कजरवारा तहसील बहोरीबंद निवासी 45 वर्षीय पुरूष, ग्राम कोडिय़ा तहसील बहोरीबंद निवासी 45 वर्षीय पुरूष एवं बी डी अग्रवाल वार्ड निवासी 25 एवं 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पांचों संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9355 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह अब तक 9218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 28 एक्टिव केस हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश की संक्रमण एक प्रतिशत है तो कटनी जिले की 0.19 प्रतिशत है। जिले में रिकव्हरी रेट 98.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 1 लाख 34 हजार 980 लोगों की जांच हो चुकी हे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम