katni
बड़ी खबर: कटनी के राय कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के चार लोग भोपाल में पॉजीटिव, चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती

कटनी। राय कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के भोपाल में जाकर कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
जानकारी के मुताबिक राय कॉलोनी में रहने वाले 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण होने के संदेह पर जिला चिकित्सालय जाकर अपना सेम्पल दिया था।
सेम्पल की रिपोर्ट आने में हो रही देरी के चलते वे अपने परिवार के साथ इलाज के लिए भोपाल रवाना हो गए और चिरायु हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती हो गए।
दो दिन कटनी में आई रिपोर्ट में उनके पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि उनके साथ उनकी पत्नी एवं बेटियां भी चिरायु हॉस्पिटल गई थीं।
जिस पर उनका भी सेम्पल लिया गया। कल मिली रिपोर्ट में एक व आज मिली रिपोर्ट में दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
तीनों को चिरायु हॉस्पिटल में ही भर्ती किया गया है और उनका इलाज भी शुरू हो गया है।








