Coronakatniमध्यप्रदेश
बड़ी खबर: कटनी के कौंडिय़ा गांव में मामा के यहां आया युवक पॉजीटिव, घर कंटेनमेंट जोन, परिवार क्वारंटाइन

कटनी। जबलपुर जिले के ग्राम मझौली से अपने मामा के यहां स्लीमनाबाद के ग्राम कौंडिय़ा आया एक 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
यह खबर मिलते ही ग्राम कौंडिय़ा सहित पूरे क्षेत्र में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।
स्वास्थ्य विभाग को जब यह खबर मिली तो ग्राम कौंडिय़ा में युवक के मामा के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और परिवार के सभी लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। युवक को एम्बुलेंस से जबलपुर भेजा गया है।








