Latest

बड़ा रेल हादसा: गिरते रावण से बचने ट्रैक की तरफ भागे लोग आए ट्रेन की चपेट में, 50 से अधिक की मौत

अमृतसर। यहां जोडा रेलवे फाटक के पास दशहरा कार्यक्रम के दौरान रावण का अधजला रावण पुतला नीचे गिर गया। इससे मची भगदड़ के कारण लोग रेलवे पटरी की ओर दौड़ पड़े।

hadsa 2

इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन के नीचे आने से कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में 50 से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

train 1

राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। रेलवे ट्रेक के पास ही आयोजित दशहरा कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

रावण दहन कार्यक्रम के बाद अचानक रावण का पुतला लड़खड़ाता हुआ गिर गया और उसकी चिंगारियां भीड़ की तरफ निकलने लगी। इससे बचने के लिए वहां लोगों में भगदड़ मच गई।

भगदड़ के दौरान बचने के लिए रेलवे ट्रेक की तरफ भागे, लेकिन इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन भीड़ पर चढ़ गई, जब तक लोग संभल पाते तब तक ट्रेन कई लोगों को काल का ग्रास बना चुकी थी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply