katni

बड़वारा में चरमराई कानून व्यवस्था ठीक करने कलेक्टर को ज्ञापन 

बड़वारा/ कटनी ।  कांग्रेस सरकार आने के बाद से बड़वारा में पुलिस का रवैया बिगड़ा हुआ है। निर्दोष लोगों पर मुकदमें कायम हो रहे हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।ऐसा ही एक मामला बड़वारा तहसील के ग्राम पंचायत के छपरवाह का है जहां पर कुछ लोग खुलेआम गुंडागर्दी,लडाई झगड़े कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी है। सैकड़ो की संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने बड़वारा की कानून व्यवस्था ठीक करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।जिला कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।ग्रामीण जनों के साथ भाजपा नेता पद्मेश गौतम,जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र बहादुर सिंह,गजेन्द्र उपाध्याय,सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button