Site icon Yashbharat.com

बड़वानी में कार और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 3 घायल

itarsi accident 2017115 172128 05 11 2017 m

बड़वानी। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालीकला गांव में बुधवार सुबह एक कार और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि खरगोन का रहने वाला एक परिवार पूना से अपने बच्चे का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था।तभी सालीकला गांव में एक कंटेनर ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार दूसरे वाहन से टकरा गई। घटना में 2 महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के नाम कमल जोशी, अल्का और मनोरमा हैं। बताया जा रहा है कि कमल जोशी खरगोन के बड़े कांट्रेक्टर थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घालयों को अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version