मध्यप्रदेश

बड़वानी के पास विश्वनाथ गांव में झोपड़ी में लगी आग से दो बच्चों की जलने से मौत

बड़वानी। बड़वानी में ठीकरी के पास विश्वनाथ खेड़ा गांव में एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में देखते ही देखते तीन झोपड़ियां आ गई। झोपड़ियों में आग लगने के वक्त पांच बच्चे मौजूद थे। इनमें से तीन बच्चे तो किसी तरह बचकर बाहर आ गए, लेकिन दो बच्चों की झोपड़ी के अंदर आग से जलने से मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक आगजनी के वक्त बच्चों के परिजन गेहूं काटने के लिए खेत में गए हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि चूल्हा जलता छोड़ने की वजह से आग लगी और थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आगजनी में दो साल के रमती पिता मुन्नालाल और तीन साल के खुशहाल पिता सुरपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर ASP टीएस बघेल टीम सहित मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Back to top button