बडनगर नगर पालिका के अधिकारी के पास मिली 3 करोड़ की संपत्ति

15 09 2020 badnagar municipal officer lokayukt 2020915 103239

उज्जैन। बड़नगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक के घर पर मंगलवार सुबह लोकायुक्त पुलिस की टीम कार्रवाई करने पहुंची। किंशुक के उज्जैन और माकडोन स्थित तीन मकानों पर पहुंची टीम। हालांकि एक मकान पर ताला लगा हुआ मिला। आय से अधिक संपत्ति की‌ जांच के लिए जारी इस कार्रवाई में अभी तक तीन करोड़ रुपए की संपत्ति का पता लगा है।

40 बैंक खाते मिले

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार किंशुक 15 साल से शासकीय सेवा में हैं। इस‌ दौरान उन्हें करीब 60 लाख रुपये वेतन मिला है। जांच में किंशुक और उनके स्वजनों के नाम पर कुल तीन करोड़ से अधिक संपत्ति होने का पता चला है। वहीं 40 बैंक खातों की भी जानकारी मिली है।

इसे भी पढ़ें-  यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! छठ के बाद बिहार-महाराष्ट्र रूट पर चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर-कटनी होकर गुजरने वाली 3 ट्रेनों के भी बढ़े फेरे; देखें पूरा शेड्यूल