बच्चों की बल्ले बल्ले, दशहरा-दिवाली की छुट्टियां घोषित

भोपाल। स्कूलों के लिए छुट्टियों को लेकर खुशी की खबर है। कुछ दिन बच्चों की बल्ले बल्ले। दशहरा को लेकर छुट्टियां शुरू हो गई हैं। जहां सरकारी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी लगेगी, जो 22 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में 10 दिन की दशहरे की छुट्टी शुक्रवार से शुरू हो गई है, जो 29 अक्टूबर तक रहेगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को केवी के स्कूलों का संचालन शुरू होगा। वहीं केवी में विद्यार्थियों को दस दिन के छुट्टियों के हिसाब से गृहकार्य दिया गया है।
इसमें सिलेबस के अलावा प्रोजेक्ट वर्क भी दिए गए हैं। वहीं निजी सीबीएसई स्कूलों में दशहरे की छुट्टी 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रहेगी। शुक्रवार को विद्यार्थियों को गृहकार्य दिए गए। छुट्टियों को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। बता दें, कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र के शुरू में यानी 12 अप्रैल को ही साल भर स्कूलों में लगने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया था।
दिवाली में 6 दिन की छुट्टी रहेगी
वहीं विभाग ने सरकारी स्कूलों में दीपावली की छह दिन की छुट्टी घोषित की है। यानी की 10 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी रहेगी। वहीं केंद्रीय विद्यालयों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी।सीबीएसई निजी स्कूलों में भी दीपावली की पांच दिन की छुट्टी रहेगी।








