Tuesday, April 28, 2026
Latest:
Latest

बच्चे के सामने पूल में महिला कांस्टेबल और अधिकारी ने की गंदी बात, सस्पेंड

राजस्थान पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। अजमेर के एक पुलिस अधिकारी और वहीं की महिला कांस्टेबल का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों अश्लील हरकतें करते हुए दिखे हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला कांस्टेबल का बेटा भी वहीं मौजूद था और उसे भी देखकर पुलिस अधिकारी ने अश्लील इशारे किए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल के पति ने विभाग में शिकायत की तो दोनों के ऊपर गाज गिरी है और दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।

 

दरअसल, यह घटना राजस्थान के अजमेर की है। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी का नाम हीरालाल सैनी है और वे अजमेर जिले के ही ब्यावर में डीएसपी पद पर थे। इनके खिलाफ एक महीने पहले यह शिकायत की गई थी। जांच के बाद अब डीजीपी एमएल लाठर ने डीएसपी को सस्पेंड किया गया है साथ ही महिला कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है, वह जयपुर कमिश्नरेट में पोस्टेड थी।

आश्चर्य की बात यह है कि जिस घटना के लिए दोनों को निलंबित किया गया है उस दौरान महिला कांस्टेबल का बेटा भी वहीं मौजूद था। बताया जा रहा है वह चुपचाप वहां खड़ा था और पुलिस अधिकारी ने उसे भी गंदे इशारे किए। महिला कांस्टेबल का बेटा छह साल का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद महिला कांस्टेबल ने अपने व्हाट्सऐप पर इस वीडियो को स्टेटस में भी डाला और फिर यह वहीं से वायरल हो गया। 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर और वीडियो अपने वॉट्सऐप स्टेट्स में लगाई थी।

वायरल वीडियो के ही आधार पर महिला कांस्टेबल का पति उन दोनों की शिकायत लेकर विभाग में पहुंचा। करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो को लेकर महिला कांस्टेबल का पति सबसे पहले एसपी के पास शिकायत करने गया था। पुलिस अधिकारी और महिला दोनों ने मिलकर यह वीडियो बनाया है। महिला का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।

फिलहाल राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने दोनों को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। वहीं वायरल वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। लोग अपनी-अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए जबकि कुछ का यह भी कहना है कि पहले दोनों को माफी मांगनी चाहिए।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम