बच्ची लावारिस हाल में मिली, माता-पिता की तलाश मे पुलिस

इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके में सात दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस को बच्चा चोर गैंग पर भी इस वारदात की आंशका जताई है.
बेटी को अपने जीवन का भार समझकर अज्ञात माता पिता ने एक सात दिन की नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया. चंदन नगर के गीता नगर चौराहे पर शुक्रवार को देर रात एक मासूम को सुनसान इलाके में नवजात मिली. बच्ची की चीख सुनकर आस-पास से गुजर रहे लोगों ने चंदन नगर पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चों को पास के ही स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को पहले दूध पिलाया. चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची करीब तीन घंटों से भूखी थी, इसके बाद बच्ची को एमवाय में भर्ती कराया गया. पुलिस बच्ची के माता पिता की तलाश में जुट गई है. हालांकि आंशका जताई जा रही है कि यह हरकत बच्चा चोरी करने वाले की भी हो सकती है, क्योंकि पास ही में बच्चों का अस्पताल है. पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास कर रही है.








